
मुंबई : तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री (Telugu Film Industry) से एक बुरी खबर सामने आई है तेलुगु सिनेमा (Telugu Cinema) के मशहूर (Famous) एक्टर (Actor) चलपति राव (Chalapathi Rao) का आज यानि 25 दिसंबर को निधन हो गया। 78 साल के एक्टर को आज सुबह हार्ट अटैक आया जिससे उनका उनके निवास पर ही निधन हो गया। उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं उनके फैंस भी इस खबर को सुनकर काफी दुखी हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
चलपति राव के मौत की खबर से इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि चलपति राव अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। एक्टर की निधन पर उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबरों की माने तो चलपति राव पिछले काफी समय से बिमार भी चल रहे थे। चलपति राव तेलुगु सिनेमा में अपने कॉमेडी अंदाज और खलनायकी के लिए जाने जाते थे। हालांकि, वो लंबे समय से पर्दे से दूर थे। वो अपने एक्टिंग करियर में इंडस्ट्री को 600 से अधिक फिल्में दे चुके थे।
Senior actor Shri #ChalapathiRao (79) garu passed away due to cardiac arrest.
May his soul rest in peace 🙏 pic.twitter.com/DRpinZGUw7
— Gopal Karneedi (@gopal_karneedi) December 25, 2022
गौरतलब है कि चलपति राव आंध्र प्रदेश के बालिपरू के रहने वाले थे। उनके बेटे रवि बाबू भी टॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता हैं। चलपति राव के निधन पर फैंस से लेकर स्टार्स सभी शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चलपति राव के निधन का शोक व्यक्त कर रहे हैं।