Bigg Boss 16
Photo - Video Screen Grab

    Loading

    मुंबई : टीवी (Television) रियलिटी शो (Reality Show) ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के घर में अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच मीठी नोंकझोंक देखने को मिलती है। जिसके बाद शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं। वहीं इस हफ्ते भी सलमान खान ने शुक्रवार के वार में अर्चना गौतम, विशाल और शालीन को खूब फटकार लगाई। वहीं अब मेकर्स ने शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है। बिग बॉस के घर में साल के आखिरी दिन कॉमेडी का जश्न होने वाला है।

    ऐसा हम नहीं बल्कि प्रोमो वीडियो कह रहा है। जिसमें साल का आखिरी दिन सेलिब्रेट करने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र बिग बॉस के घर में पहुंचेंगे। जहां वो खूब मस्ती भी करेंगे। शो के नए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र सलमान खान का हाथ पकड़कर बिग बॉस हाउस में एंट्री करते हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    जहां बाद में कृष्णा अभिषेक खूब कॉमेडी करते हैं। बाद में धर्मेंद्र सलमान खान के साथ डांस भी करते हैं। यानि ‘बिग बॉस 16’ का साल का आखिरी दिन काफी खास होने वाला है। वहीं इस प्रोमो वीडियो को देखकर दर्शक भी लोटपोट हो रहे हैं। बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र सलमान खान के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।