Rakhi Sawant
Photo- File

    Loading

    मुंबई : अपने ड्रामा के चलते सुर्खियों में बनी रहने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपने पति आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन (Oshiwara Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है। पिछले कुछ दिनों से राखी सावंत पैपराजी से बात करते हुए आदिल पर गंभीर आरोप लगा रही थीं। बता दें कि राखी ने आरोप लगाया था कि मां की मौत के वक्त आदिल एक महिला के साथ घूम रहा था।

    एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने आदिल के शरीर पर लव बाइट के निशान देखे थे। इसके साथ ही आदिल पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। राखी ने बताया कि जब वह आदिल को मना रही थी तो आदिल ने उसे लात मारी और गाली-गलौज की, हालांकि इस पूरे मामले पर आदिल के पक्ष का इंतजार किया जा रहा है। राखी को बीती रात आदिल के साथ डिनर करते देखा गया। इस डिनर डेट से पहले एक्ट्रेस ने आदिल की शिकायत ओशिवारा पुलिस स्टेशन में की थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    राखी ने आरोप लगाया है कि आदिल दुर्रानी ने पैसे और गहने चुराकर उन्हें प्रताड़ित किया। एक्ट्रेस ने सोमवार को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ऐसे में अब पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है, इस बात की पुष्टि करते हुए एक्ट्रेस ने ऑडियो जारी कर किया है। पुलिस ने आदिल के खिलाफ IPC की धारा 406-420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 

    क्या आदिल को नहीं पसंद राखी? 

    गौरतलब हो कि, पिछले साल जब राखी अपने पति रितेश से अलग हुई थीं तभी आदिल उनकी जिंदगी में आए और उनको संभाला। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और हाल ही में दोनों ने निकाह किया। अब आदिल को राखी पसंद नहीं आ रही है और वह दूसरी महिला के साथ रिश्ते में है। इस बात का खुलासा खुद राखी ने किया है।