Salman Khan Movie
Photo: Social Media

Loading

मुंबई: वैसे तो ईद सबके के लिए कुछ ना कुछ सौगात लेकर आती है, लेकिन सलमान खान के लिए ये मौका कुछ खास ही होता है। ईद के मौके पर भाईजान की जितनी भी फिल्में रिलीज हुई है, सबने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की जिस तरह बंपर एडवांस बुकिंग हुई है, उससे तो यही लगता है कि सलमान खान अपना पिछला इतिहास फिर से दोहरा सकते हैं। आइये जानते हैं ईद के मौके पर सलमान खान की रिलीज फिल्मों के बारे में…

वांटेड: साल 2009 में ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ रिलीज हुई थी। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयशा टाकिया, विनोद खन्ना, प्रकाश राज और महेश मांजरेकर जैसे कलाकार भी थे। 57 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर सलमान खान को शानदार ईदी दी थी।

दबंग: साल 2010 में ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘दबंग’ ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की दबंगई साबित कर दी। इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपना आगाज किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

बॉडीगार्ड: साल 2011 में ईद के मौके पर आई ‘बॉडीगॉर्ड भी सफल रही। फिल्म में करीना कपूर और सलमान खान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

एक था टाइगर: साल 2012 में ईद के मौके पर रिलीज हुई ‘एक था टाइगर’ सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर एक नया इतिहास ही रच दिया था।

बजरंगी भाईजान: साल 2015 में ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक है।कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हनुमान भक्त बने सलमान खान और करीना कपूर को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाए थे।

सुलतान: 2016 में ईद के मौके पर ‘सुलतान’ का जादू दर्शकों के सर चढ़ कर बोला। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट अनुष्का शर्मा नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ 36.54 करोड़ का कलेक्शन किया।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

ईद पर असफल भी हो चुके हैं सलमान

ये तो थी उन फिल्मों की बात जिसने ईद के मौके पर सलमान खान की कामयाबी का इतिहास रच डाला। लेकिन ईद भाईजान के लिए हमेशा मुबारक रही हो ऐसा भी नहीं है। साल 2017 में ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म की असफलता का आलम ये था कि सलमान खान को इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे वापस लौटाने पड़ गए थे।

कमजोर रही ‘रेस 3’ की ओपनिंग

2018 के ईद पर आई सलमान खान की फिल्म ‘रेस-3’ का हश्र भी अच्छा नहीं हुआ। इस फिल्म में सलमान के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी थे। फिर भी फिल्म को काफी कमजोर ओपनिंग मिली थी।

औसत रही सलमान की फिल्म ‘भारत’

2019 में ईद के मौके पर सलमान खान फिल्म ‘भारत’ लेकर आये। 100 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 325 करोड़ का कारोबार जरूर किया, लेकिन उनके दूसरे फिल्म के मुकाबले इसे औसत हिट ही माना जाएगा।