Farhan Akhtar
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड जगत के मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) आज 78 साल के हो गए। उनके खास दिन पर उनके बेटे और एक्टर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें बधाई दी। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अपने पिता जावेद अख्तर के जन्मदिन पर उनके लिए एक इमोशनल नोट लिखा।  फरहान ने कैप्शन में दिल को छू लेने वाले नोट के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। उनके साथ जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर ने भी अपने पिता को इंस्टाग्राम के जरिए विश किया।

    फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता जावेद अख्तर की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट की। फोटो में जावेद को कोट में और कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। फरहान अख्तर ने पिता के लिए पोस्ट शेयर करते हुए अपने पिता जावेद अख्तर के जन्मदिन पर एक इमोशनल नोट लिखा है’ “जन्मदिन मुबारक हो पा। आप जानते हैं कि आप मेरे लिए और हर उस व्यक्ति के लिए क्या मायने रखते हैं, जिसके जीवन, सोच और काम को आपने बेहतर करने के  लिए प्रभावित किया है। लव यू”

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

    तस्वीर पर कमेंट करते हुए फरहान की पत्नी शिबानी (Shibani Dandekar) ने दिल की इमोजी पोस्ट किया। चंकी पांडे (Chunky Pandey) ने कमेंट में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो जावेद साब।” भाई फरहान के साथ बहन जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने भी इंस्टाग्राम पर अपने पिता की 1964 की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “हैप्पी बर्थडे पा”। इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने कमेंट करके लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो जावेद चाचा” जबकि करण जौहर ने लिखा, “तेजस्वी तस्वीर! लव यू जावेद साहब।”

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar)

    जावेद अख्तर एक भारतीय कवि, गीतकार और फिल्मों में लेखक हैं। उन्होंने शोले और दीवार जैसी कई सुपरहिट फिल्मों (Superhit Film) के लिए लिखा है। जावेद की अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी बादमें उन्होंने शबाना आजमी से शादी की है और फरहान अख्तर और जोया अख्तर के पिता हैं। जावेद ने अपने करियर काल में पद्म भूषण और पद्मश्री सहित कई पुरस्कार हासिल किए हैं। अख्तर ने हाल ही में अपनी नई किताब ‘जादूनामा’ का लांच किया है। पुस्तक का शीर्षक लेखक के उपनाम जादू से उत्पन्न हुआ है।