Photo: Twitter
Photo: Twitter

Loading

मुंबई: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु टॉलीवूड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक है। 28 अप्रैल, 1987 को केरल में जन्मी और चैन्नई में पली-बढ़ी समांथा आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर आइये डालते हैं नजर सामंथा के फिल्मी सफर पर…

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

पेट की बीमारी के कारण लेना पड़ा ब्रेक

सामंथा का बचपन काफी गरीबी में बीता है। घर का खर्च चलाने के लिए सामंथा ने किशोरावस्था के दौरान मॉडलिंग में करियर शुरू किया था। मॉडलिंग के दौरान ही 2007 में रवि वर्मन ने उन्हें अपनी फिल्म में ब्रेक दिया। लेकिन उनकी पहली रिलीज गौतम मेनन द्वारा निर्देशित साल 2010 की तेलुगू रोमांस फिल्म ‘ये माया चेसावे’ थी, जिसमें उनके हीरो नागा चैतन्य थे। साल 2012 में पेट से जुड़ी एक बीमारी के चलते समंथा रुथ प्रभु को लंबे समय तक बेड रेस्ट लेना पड़ा था। जिसके कारण उन्हें बहुत सारी फिल्में छोड़नी पड़ी।

करोड़ो की एलिमनी को ठुकराया

सामंथा रुथ प्रभु अभिनेता नागार्जुन के बेटे चैतन्य नागा के साथ लंबे समय तक अफेयर में रही। 6 अक्टूबर, 2017 को दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन करीब चार साल के बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। इस तलाक को लेकर सामंथा ने कहा था कि,’मैं ऐसे रिश्ते में बंधा नहीं रहना चाहती, जिसमें मेरा दम घुटता हो।’ दरअसल नागा और सामंथा के रिश्ते में इतनी कड़वाहट आ गई थी कि नागार्जुन को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा। जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इस तलाक के एवज में उन्हें दो सौ करोड़ की एलिमनी ऑफर की गई थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

अक्सर सुर्खियों में रहती हैं सामंथा

फिल्मों के अलावा सामंथा अपने बयानों के कारण भी खासी चर्चित रही हैं। साल 2017 में अपनी शादी से पहले समांथा रुथ प्रभु द्वारा दिए गए एक बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में सामंथा रुथ प्रभु ने कहा था कि,’उन्हें चाहे खाना मिले या ना मिले पर वह रोज सेक्स करना पसंद करेंगी। इस बयान की चर्चा टॉलीवूड के अलावा बॉलीवुड में भी खूब हुई थी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा का वर्कफ्रंट

पिछले साल सामंथा, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के लोकप्रिय गाने ‘ओ अंटावा’ में नजर आई थीं। ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था। हाल ही में उनकी फिल्म ‘शाकुंतलम’ रिलीज हुई है। जल्द ही वो ‘यशोदा’ और तेलुगु की एक अनटाइटल फिल्म में नजर आने वाली हैं।