Hansika Motwani
Photo - Hansika Motwani Instagram

    Loading

    मुंबई : साउथ (South) सिनेमा (Cinema) की मशहूर एक्ट्रेस (Actress) हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) 4 दिसंबर, 2022 को राजस्थान के जयपुर के मुंडोटा फोर्ट में बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया (Sohail Kathuria) के साथ शादी की हैं। एक्ट्रेस की ये शादी अब एक रियलिटी शो (Reality Show) में दिखने वाली है। जी हां, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने दी है। इस रियलिटी शो का नाम ‘लव शादी ड्रामा’ (Love Shaadi Drama) है। ये एक ओटीटी प्लेटफॉर्म शो है। जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

    जिसमें हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी के खास पलों को दिखाया जाएगा। हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक टीजर शेयर किया हैं। जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हेल्लो मैं हंसिका मोटवानी इस साल मेरी जिंदगी में कुछ खास हुआ है। मेरी शादी हो गई है। आप मेरे चेहरे पर शादी के ग्लो और शादी के खास पलों को केवल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। शो का नाम है ‘लव शादी ड्रामा’ उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, “बिना ड्रामा वाली शादी क्या है?”

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

    हालांकि, शो कब से स्ट्रीम होगी इसका ऐलान नहीं हुआ है। बता दें कि इस शो से एक लंबे समय के बाद फैंस को पर्दे पर हंसिका मोटवानी की एक्टिंग देखने को मिलेगी। वास्तव में ये खबर हंसिका मोटवानी के फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। फैंस इस शो को देखने के लिए काफी उत्साहित है। मालूम हो कि हंसिका मोटवानी को बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया ने 2 नवंबर, 2022 को एफिल टॉवर के सामने प्रपोज किया था। जिसकी तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था।