happy birthday Abhay Deol Dharmendra was annoyed by this act of Abhay Deol, was slapped in anger

अभय देओल बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के भतीजे है।

    Loading

    मुंबई, बॉलीवुड एक्टर अभय देओल (Happy Birthday Abhay Deol) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभय देओल ने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है। लेकिन, वह उन्होंने जिस भी फिल्म में काम किया है, उस फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ की गई है। अभय देयोल  का जन्म 15 मार्च 1976 में मुंबई में हुआ था। अभय निर्माता और निर्देशक अजीत सिंह देओल के बेटे हैं। अभय की मां नाम उषा देओल है। अभय देओल बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के भतीजे है। वहीं, अभय एक्टर सनी देओल, बॉबी देओल और एक्ट्रेस ईशा देओल के चचेरे भाई हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

    फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभय देओल (Abhay Deol) को बचपन से ही बॉलीवुड में करियर बनाना था। अभय बचपन से ही थिएटर से जुड़े रहे हैं। वह स्कूल के दिनों में ही प्ले में हिस्सा लेते थे। अभय ने साल 2005 में रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म ‘सोचा ना था’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।हालांकि, इस फिल्म के जरिए अभय देओल लोगों की नज़र में आ गए। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

    इसके बाद अभय देओल (Abhay Deol) ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ और मल्टी स्टारर फिल्म ‘हनीमूंस ट्रेवल्स लिमिटेड’ में नज़र आये। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। लेकिन, अभय को फिल्म ‘ओये लकी लकी ओये’ से नयी पहचान मिली। इस फिल्म में उनके किरदार को आलोचकों द्वारा बेहद सराहा गया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

    इसके बाद अभय देओल (Abhay Deol) फिल्म ‘देव डी’ में नज़र आए थे। इस फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म से उन्हें दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में मदद मिली। अभय देओल एक्टर के अलावा निर्माता भी है। इस के बाद वह मल्टीस्टारर फिल्म ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन संग नज़र आये। इस फिल्म के लिए अभय देओल को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किया गया था। अभय ने चक्रव्यूह और रांझना हैप्पी भाग जायेगी जैसी फिल्मों के जरिए भी फैंस को अपनी तरफ खूब खींचा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

    अभय देओल (Abhay Deol) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह एक लंबे समय तक लिवइन में रहे। अभय देओल अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई के साथ लिव-इन में रहते थे। प्रीति मिस ग्रेट ब्रिटेन रह चुकी हैं और फिल्म ‘शोर इन द सिटी’ और ‘वन बाय टू’ में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, अब दोनों अलग हो गए हैं। 

    अभय (Abhay Deol) अपने बयानों के लिए काफी चर्चित रहे हैं। अभय ने एक बार कहा था कि, वह शादी करने में यकीन नहीं रखते। एक चैट शो के दौरान अभय देओल ने एक इंटरेस्टिंग किस्सा बताया था। उन्होंने बताया था कि, उनके तायाजी धर्मेंद्र ने एक बार उनको थप्पड़ मारा था। दरअसल, अभय देओल काफी तेज गाड़ी चला रहे थे। इस बात से नाराज होकर धर्मेंद्र ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।