happy birthday emraan-hashmi-birthday-special-know-lesser-known-and-interesting-facts-about-the-actor

इमरान हाशमी ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

    Loading

    मुंबई, बॉलीवुड में ‘सीरियल किसर’ के नाम से मशहूर एक्टर इमरान हाशमी (Happy Birthday Emraan Hashmi) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इमरान हाशमी ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुटपाथ’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद साल 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ से इमरान हाशमी फेमस हो गए। इमरान ने इस फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग करते हुए लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

    इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) का जन्म 24 मार्च 1979 को मुंबई में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। इमरान के पिता का नाम अनवर हाशमी और मां का नाम माहिरा हाशमी है। इमरान हाशमी ने अपने फिल्मी करियर में कई मशहूर फिल्में दी हैं। इमरान हाशमी अब तक लगभग 40 फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह अपनी पहली फिल्म में सपोर्टिंग रोल में नज़र आये थे। हालांकि, इसके बाद रिलीज हुई फिल्मों में इमरान हाशमी ने जबरदस्त एक्टिंग करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। 2004 में रिलीज हुई फिल्म मर्डर से इमरान को बॉलीवुड में पहचान मिली। साल 2005 में आई फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

    इसके बाद इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। दर्शक आज भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते है। बता दें कि, ऐसी कोई फिल्म न हो जिसमें इमरान ने एक्ट्रेस को किस ना किया हो। इसलिए उन्हें बॉलीवुड में ‘सीरियल किसर’ के नाम से जाना जाता हैं।

    साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘राज 3’ में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु को किस किया था। यह बॉलीवुड का अब तक का सबसे लंबा किस था। यह किस 20 मिनट का था। इसके बाद से तो लोग उन्हें ‘सीरियल किसर’ के नाम से पहचाने लगे।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

    इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं, उन्हें वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई, शंघाई जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के तीन बार फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकन किया गया है।

    इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, इमरान और परवीन दोनों स्कूल और कॉलेज से साथ हैं। पहले दोनों दोस्त बने और फिर दोनों ने अपनी दोस्ती को प्यार में बदला। करीब 6 साल रिलेशन में रहने के बाद इमरान और परवीन ने शादी करने का फैसला लिया। इमरान हाशमी ने साल 2006 में परवीन साहनी से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अयान हाशमी है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

    बता दें कि, ‘सीरियल किसर’ के नाम से मशहूर एक्टर की पत्नी परवीन साहनी को उनके किसिंग सीन देना पसंद नहीं था। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि, उनकी पत्नी को उनके किसिंग सीन देना पसंद नहीं था। उन्हें किस करता देख वह नाराज हो जाती थीं। इमरान ने आगे बताया कि, ‘किसिंग सीन को लेकर अब वो मुझे उतनी जोर से नहीं मारतीं, पहले तो सीधा बैग से ही मार देती थीं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

    बता दें कि, इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बीच एक खास कनेक्शन है। यह दोनों कजिन है। दरअसल इमरान हाशमी की दादी एक एक्ट्रेस हैं। उनका नाम पूर्णिमा दास वर्मा (असली नाम नाम महरबानो अली) है। वहीं, पूर्णिमा की बहन शिरीन मोहम्मद अली थीं, जो निर्देशक महेश और मुकेश भट्ट की मां हैं। इस नाते इमरान हाशमी मुकेश भट्ट के भतीजे हुए और पूजा-आलिया भट्ट के कजिन। इतना ही नहीं, डायरेक्टर मोहित सूरी भी इमरान हाशमी के भाई हैं।