Hrithik Roshan
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : ग्रीक गॉड (Greek God) के नाम से मशहूर बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) 48 साल के हैं। वो 10 जनवरी को अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। एक्टर इस उम्र में भी अपने फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। जिसका उदाहरण उनके द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीरें हैं। जिसमें एक्टर अपने एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर किया है।

    जिसमें एक्टर को जिम में देखा जा सकता है। वो ब्लैक ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का कैप भी लगाया है। एक्टर अपने टी-शर्ट को उठाकर अपने  एब्स को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साल 2023 के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं। एक्टर ने अपने इस फिट बॉडी से सभी को चकाचौंध कर दिया है। जिसे देखकर प्रशंसकों की आंखें फटी की फटी ही रह गई है। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘ठीक। चलिए चलते हैं।’ साथ ही उन्होंने 2023 को हैशटैग किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    उनके इन तस्वीरों को देखकर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। प्रशंसकों से लेकर सेलेब्स सभी उनकी इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर कुछ फैंस फायर इमोजी तक शेयर कर रहे हैं। ऋतिक रोशन के इस पोस्ट को अब तक 14 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।