Hrithik Roshan
Photo: Twitter

Loading

मुंबई: अक्सर विवादों से दूरी बनाये रखने वाले ऋतिक रोशन इस बार अपने बॉडीगार्ड की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में ऋतिक अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और अपने बच्चों के साथ डिनर डेट पर गए थे। इसी बीच कुछ फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। ये देख उनके बॉडीगार्ड को गुस्सा आ गया और उसने फैंस को धक्का दे दिया। बाद में ये वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यूजर्स और ऋतिक के फैंस में काफी नाराजगी देखी जा रही है।

यूजर्स ने जताई नाराजगी

इस वीडियो में ऋतिक रोशन के सुरक्षा गार्ड द्वारा फूड डिलीवरी बॉय को धक्का देते देख यूजर्स एक्टर को नसीहत देते नजर आ रहे हैं। एक इजर ने लिखा है, ‘ये खुद को समझते क्या हैं, बच्चे को कैसे धक्का दिया!’ तो वहीं दूसरा यूजर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखता है, ‘फिर आएंगे फिल्म के प्रमोशन के लिए नकली मुस्कान लेकर, सेल्फी लेने में क्या हर्ज है!’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

तलाक के बाद भी एक साथ नजर आते हैं ऋतिक-सुजैन

बता दें कि साल 2008 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हो चुका है। फिर भी अक्सर दोनों एक साथ नजर आते रहते हैं ताकि उनके बच्चों को पिता की कमी ना खले। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाले हैं।