कभी 50 रूपये कमाने वाला स्टार, बना BMW का मालिक

मुंबई. अगर आपसे किसी ने कहा की आप सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए करोड़पति बन सकते है। तो आपको यह सारी बातें मजाक लगेगी। लेकिन, यह सच है। आज हम ऐसे ही एक स्टार के बारे में बता रहे है। जिसने अपनी जिंदगी में

Loading

मुंबई. अगर आपसे किसी ने कहा की आप सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए करोड़पति बन सकते है। तो आपको यह सारी बातें मजाक लगेगी। लेकिन, यह सच है। आज हम ऐसे ही एक स्टार के बारे में बता रहे है। जिसने अपनी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना करते हुए आज एक नया मुकाम हासिल किया है। हम बात कर रहे है टिक टॉक स्टार फैजल शेख की।

टिक टॉक ऐप पर मि। फैजू के नाम से पहचाने जाने वाला फैजल ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया है। एक वक्त ऐसा था फैजल की पुरे दिन में सिर्फ 50 रूपये ही कमा पाता था। लेकिन, अब उसके पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। यह सब सिर्फ सोशल मीडिया के कारण ही मुमकिन हो पाया है। फैजल शेख ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपने जिंदगी के बारे कुछ बातें बताई है।

फैजल ने कहा, मैं अपने पिता के छोटे से बिज़नेस में उनकी मदद करते हुए बड़ा हुआ। इस बिज़नेस में काम बहुत था लेकिन पैसे कम मिलते थे। इसलिए मैंने 21 साल की उम्र में रोड पर कपड़े बेचना शुरू कर दिया। उस समय उन्हें दिन के सिर्फ 50 रूपये मिलते थे। मैं दिन के 9 -10 घंटे कड़ी धुप में कपडे बेचा करता था। काम करके मैंने अपने कॉलेज की पढाई पूरी की। मैं सुबह छह बजे उठकर कॉलेज जाता था,उसके बाद कपडे बेचकर रात को 12 बजे घर जाता था। एक वक्त ऐसा आया की मेरे पास बीमार माता-पिता के दवाई के लिए पैसे नहीं थे।

फैजल ने आगे बताया, जब मैं एक परफ्युम बेचने की दुकान में काम कर रहा था, तब मेरे हाथ से एक परफ्युम की बॉटल टूट गई। इस वजह से दुकान के मालिक ने मुझे काम से निकल दिया। इसी दौरान मैंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया। मैं दिन के 14 वीडियो पोस्ट करता था। मैंने लगभग एक साल लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किये। इसके बाद धीरे धीरे लोग मुझे पहचानने लगे। लेकिन, मेरे माता पिता को यह सब यह सब मंजूर नहीं था। ‘लड़का बरबाद हो गया’ ऐसा कई लोग कहते थे।

फैजल ने बताया, एक बार उनके वीडियो को 2 दिन में 1 करोड़ व्यूज मिले थे। तब से उनकी जिंदगी में बदलाव आना शुरू हुआ। कई प्रोग्राम में मुझे बुलाने लगे। लोग मेरे साथ सेल्फी निकालने लगे। रातो रात मैं स्टार बन गया। फैजल आज मॉडलिंग भी करता है।

हाल ही में फैजल ने अपनी बहन की शादी धूमधाम से की। अब वह एक नया घर भी खरीद रहा है। स्टार बनने के बाद फैजल ने एक बीएमडब्ल्यू कार भी खरीदी है । खास बात यह की, कभी परफ्युम की दुकान से फैजल को निकाला गया था। आज वह एक परफ्युम ब्रांड का मालिक है।