Journalist 'assault' case Bombay HC reserves order on Salman Khan's plea, verdict on March 30

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का विवादों से पुराना नाता हैं। अब ऐसे ही एक पुराने विवाद को लेकर सलमान खान मुसीबत में फंस सकते हैं। साल 2019 में सलमान खान ने जर्नलिस्ट (Journalist Assault Case) का मोबाइल छीन लिया था। जिसके बाद जर्नलिस्ट ने उनके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जर्नलिस्ट के साथ बदसलूकी के आरोप में उन्हें समन भेजा था। इसके बाद सलमान ने इस समन के खिलाफ हाईकोर्ट (Bombay High Court) का रुख किया था। हालांकि, अब चार साल बाद इस मामले पर  बॉम्बे हाई कोर्ट 30 मार्च को अपना फैसला सुनाएगी।

मालूम हो कि, साल 2019 में एक जर्नलिस्ट (Journalist) ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड्स पर मारपीट का आरोप लगाया था। जर्नलिस्ट का आरोप था कि एक्टर और उनके बॉडीगार्ड्स ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और उनके साथ मारपीट की थी।  यह तब हुआ जब सलमान साइक्लिंग करने के लिए सड़क पर निकले थे।

सलमान खान (Salman Khan) अक्सर साइक्लिंग करने सड़कों पर निकल जाते हैं। उनके पीछे-पीछे पर्सनल बॉडीगार्ड्स भी दौड़ते हैं। 24 अप्रैल, 2019 को जब सलमान साइक्लिंग कर रहे थे, तभी जर्नलिस्ट अशोक पांडे ने उनका वीडियो शूट करने की कोशिश की। जर्नलिस्ट का कहना था कि, एक्टर का वीडियो शूट करने के लिए उन्होंने सलमान की सिक्योरिटी से परमिशन भी ली थी। लेकिन, जब उन्होंने वीडियो शूट करने की कोशिश की तो एक्टर और उनके बॉडीगार्ड्स ने उनके साथ बदसलूकी की गई।

जर्नलिस्ट अशोक पांडे के अनुसार, सलमान और उनके बॉडीगार्ड्स ने पहले तो उनका फोन छीन लिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद अशोक पांडे ने एक्टर और उनके बॉडीगार्ड्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने यह कहकर शिकायत दर्ज नहीं की कि, यह कोई क्राइम नहीं है। इसके बाद अशोक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने अंधेरी मजिस्ट्रेट के सामने अपनी समस्या रखी। बाद में सलमान पर आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया।

22 मार्च, 2022 को अंधेरी मजिस्ट्रेट ने कोर्ट सलमान को समन भेजा। उन्हें अदालत में पेश होने के लिए 5 अप्रैल 2022 की डेट दी गई। हालांकि, एक्टर ने बिना पेश हुए इस समन के खिलाफ हाईकोर्ट में एक याचिका लगा दी। अब चार साल बाद 30 मार्च को बॉम्बे हिघ्त कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।