Kapil Sharma
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : कॉमेडियन (Comedian) और बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अब एक बार फिर एक्टर चर्चा में हैं। कपिल इस बार अपनी 3 साल की छोटी बेटी अनायरा शर्मा (Anayra Sharma) को लेकर सुर्खियां में बने हुए हैं। दरअसल, एक्टर बीती रात 14 मई को अपनी बेटी के साथ एक इवेंट में पहुंचे थे। जहां उन्होंने बेटी का हाथ पकड़कर रैंप वॉक किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो पर फैंस भी जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को कपिल शर्मा टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया है। जिसमें कपिल शर्मा और उनकी बेटी अनायरा ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों को रैंप वॉक करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान कपिल बेटी अनायरा को ऑडियंस की तरफ हाथ हिलाने के लिए भी बोल रहे हैं। अनायरा भी पापा की बात को मानते हुए ऑडियंस की तरफ हाथ हिला रही हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Team Kapil Sharma (@team.kapilsharma)

इतना ही नहीं वो ऑडियंस की तरफ देखते हुए फ्लाइंग किस भी दे रही हैं। ऐसा करने के लिए भी कपिल ने ही कहा। वीडियो में कपिल अपनी लाडली का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। पापा-बेटी की ये जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। वीडियो को शेयर कर कपिल शर्मा टीम ने लिखा, “पापा की परी।” साथ ही एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। अब उनका ये वीडियो फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि इस इवेंट में भारती सिंह भी अपने बेटे गोला के साथ पहुंची थीं। भारती सिंह रैंप पर गोला के साथ एंट्री की थी। हालांकि, गोला को कृष्णा अभिषेक अपनी गोद में लिए नजर आए।