Photo: Twitter
Photo: Twitter

Loading

मुंबई: रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट दीपिका पादुकोण लीड रोल में है। अब खबर है कि इस फिल्म में करीना कपूर की एंट्री हो चुकी है। हालांकि करीना के रोल को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

करीना कपूर ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ में अजय देवगन के साथ काम कर चुकी है। इस फिल्म में करीना एक खास रोल में नजर आएंगी। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी। इसके आगामी साल दीवाली के मौके पर फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है।

‘सिंघम’ रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी की सबसे कामयाब फिल्म मानी जाती है। इस फ्रेंचाइजी की अब तक सारी फिल्में हिट रही हैं। इसलिए रोहित शेट्टी ‘सिंघम अगेन’ को लेकर भी कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते। ‘सिंघम अगेन’ में करीना कपूर की एंट्री को इसी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखी गई थी। अब उनके पास लगातार पाइप लाइन में की फिल्में हैं। खबरों की मानें तो हाल ही में एक्ट्रेस ने हंसल मेहता के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग पूरी की है। करीना जल्द ही कृति सेनन और तब्बू के साथ रिया कपूर की फिल्म ‘द क्रू’ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ सुजॉय घोष की ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ भी है।