Namrata Shirodkar Birthday
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : पूर्व मिस इंडिया (Miss India) और बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 22 जनवरी, 1972 को मुंबई में हुआ था। वो हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने साउथ सुपरस्टार मेहश बाबू से शादी करने के बाद एक्टिंग दुनिया से दूरी बना ली। नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की शादी 10 फरवरी 2005 को हुई थी।

    कपल को एक बेटा गौतम घट्टामनेनी और एक बेटी सितारा घट्टामनेनी है। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली नम्रता शिरोडकर ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘कच्चे धागे’, ‘अलबेला’ और ‘दिल विल प्यार व्यार’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। आज  नम्रता शिरोडकर के जन्मदिन के मौके पर सभी उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं महेश बाबू ने भी अपनी पत्नी आज नम्रता शिरोडकर को जन्मदिन की बधाई दी है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)

    महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो एनएसजी! चीजों को सही परिप्रेक्ष्य में रखने के लिए… मुझे ऊपर उठाने के लिए और हमेशा आप जैसे बने रहने के लिए धन्यवाद!” अब उनके इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स सभी नम्रता शिरोडकर को बर्थडे विश कर रहे हैं। बता दें कि नम्रता शिरोडकर आज भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन आज भी फैंस में उनका जबरदस्त क्रेज है। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर तगड़ी फैंस फॉलोइंग्स है। इंस्टाग्राम पर नम्रता शिरोडकर को 2 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।