Malaika Arjun Pics
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्टर (Actor) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड (Bollywood) के फेवरेट कपल्स में से एक है। वो एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताते हैं। इतना ही नहीं वो एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने राजस्थान के सवाई माधोपुर गए हैं। जहां से उन्होंने एक तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें उनके साथ वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल, मोहित मारवाह और पत्नी अंतरा मोतिवाला मारवाह समेत कई दोस्त भी नजर आए।

    वहीं अब मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यू ईयर नाईट की तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक होती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को किस करती दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। जिसके बैकग्राउंड में पेड़ पर लाइटिंग लगी नजर आ रही है। उन्होंने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में  लिखा, ‘हेल्लो 2023, लव और लाइट’ साथ ही उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। मलाइका अरोड़ा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। प्रशंसक तस्वीर को लाइक कर इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इसे काफी समय तक छुपाकर रखा। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई। जिसके बाद ये अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते है। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ पार्टियों में भी जाती हैं।