maniesh-paul-tested-covid-19-positive-return-mumbai-after-jug-jug-jiyo-star-neetu-kapoor-and-varun-dhawan

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, मनीष (Maniesh Paul) को हल्का बुखार था।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड निर्देशक राज मेहता की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (Jug Jug Jiyo) की टीम पर इस समय कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। वरुण धवन (Varun Dhawan), नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और राज मेहता के बाद अब एक्टर मनीष पॉल (Maniesh Paul) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खबरों की मानें तो मनीष इस समय मुंबई में हैं। 

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, मनीष (Maniesh Paul) को हल्का बुखार था। जिसके बाद वह मुंबई लौट गए। मुंबई आकर उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट किया। जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, मनीष (Maniesh Paul) ने अभी तक खुद इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

बता दें कि, वरुण धवन, नीतू कपूर और राज मेहता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है। फिल्म ‘जुग जुग जियो’  की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी।

वहीं, इससे पहले खबर आ रही थी कि अनिल कपूर और कियारा आडवाणी भी कोरोना की चपेट में आ गए। लेकिन, अनिल कपूर ने खुद इन सारी बातों को अफ़वाह बताया। अनिल कपूर ट्वीट ने करते हुए कहा, ‘सारी अफ़वाहों को विराम देने के लिए, मेरा कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है। आप सबकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया’।