Happy Birthday Manoj Bajpayee
Photo - Instagram

Loading

मुंबई: बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) आज किसी नाम के मोहताज नहीं हैं। वो अपनी उम्दा अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। एक्टर आज अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 23 अप्रैल, 1969 को बिहार (Bihar) के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया शहर के बेलवा गांव में एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता एक किसान थे और उनकी मां एक गृहिणी थीं। मनोज बाजपेयी की एक छोटी बहन पूनम दुबे फिल्म उद्योग में एक फैशन डिजाइनर हैं। मनोज बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्में भी काम किया है।

उन्हे कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। जिसमें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, छह फिल्मफेयर पुरस्कार और दो एशिया प्रशांत स्क्रीन पुरस्कार शामिल है। इसके अलावा साल 2019 में, उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री से नवाजा गया है। बता दें कि मनोज बाजपेयी ने कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही थिएटर करना शुरु कर दिया था। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में नाटकों में काम करना शुरू कर दिया था। 1994 में मनोज बाजपेयी को पहला ब्रेक महेश भट्ट की टीवी सीरियल ‘स्वाभिमान’ (Swabhimaan) में मिला। जिसके लिए उन्हें 1500 रुपए प्रति एपिसोड मिलता था।

उन्होंने 1994 में रिलीज शेखर कपूर की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसके बाद वो ‘सत्या’, ‘शूल’, ‘पिंजर’, ‘राजनीति’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘चक्रव्यूह’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी कई फिल्मों में अपनी अहम भूमिका में नजर आए। मनोज बाजपेयी ओटीटी रिलीज ‘द फैमिली मैन’ में भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। मनोज बाजपेयी की शादी दिल्ली की एक लड़की से हुई थी, लेकिन संघर्ष के दौरान उनका तलाक हो गया। जिसके बाद उनकी मुलाकात एक्ट्रेस शबाना रजा से हुई, जिन्हें नेहा के नाम से भी जाना जाता है। दोनों ने 2006 में शादी की और उनकी एक बेटी है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

अगर हम बात करें मनोज बाजपेयी के वर्कफ्रंट कि तो वो आखिरी बार फिल्म ‘गुलमोहर’ में नजर आए थे। ये एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें उनके अलावा दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर, अमोल पालेकर और सिमरन बग्गा जैसे कई अन्य कलाकार भी दिखे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। मनोज बाजपेयी जल्द ही ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में लौटने की योजना बना रहे हैं।