नीरज चोपड़ा ने दिखाए डांस मूव्स, राघव ने सिखाया बारात से लेकर पार्टी वाला डांस, देखें Video

    Loading

    नई दिल्ली. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra) ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इन दिनों विज्ञापन, मैगजीन, टीवी शो, हर छाए हुए हैं। हाल ही में नीरज ने इंडिया टुडे मैगजीन के लिए फोटोशूट करवा चुके हैं। अब वे जल्द ही डांस रिएलिटी शो में भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल रिएलिटी शो में नीरज का डांस मूव इंटरनेट पर तेजी से वायरल (Neeraj Chopra Dance Video) हो रहा है।  

    ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद सोशल मीडिया पर नीरज के डांस वीडियो खूब वायरल हुए थे। जिसमें डांस के प्रति नीरज की दिवानगी देखी जा सकती है। अब नीरज रिएलिटी शो के होस्ट राघव जुयाल (Raghav Juyal) के साथ डांस करते दिख रहे हैं। स्टेज पर राघव ने नीरज को गोल्ड मेडल जीतने वाले डांस से लेकर, पार्टी डांस, ब्रोमांस डांस और शादी वाले डांस के देसी स्टेप्स सिखाए।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

    डांस शो के जज रेमो डिसूजा ने भी अपनी इंस्टाग्रम वॉल पर नीरज के साथ वॉक करते एक वीडियो भी शेयर किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। बड़े ब्रांड से लेकर टेलीविजन शो तक नीरज के साथ काम करने की बाट जो रहे हैं। एक विज्ञापन के बाद तो फैंस ने नीरज को मंझे हुए कलाकारों से बेहतर एक्टर बता दिया था। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

    इंडिया टुडे स्पाइस मैगजीन के कवर पेज पर भी देश का गर्व बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा को प्रमुखता से जगह दी गई है। गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर खुद यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। कवर पेज पर जगह देने के लिए नीरज ने @IndiaTodayMagazine को शुक्रिया भी कहा  है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)