Nick Jonas
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा (Malti Marie Chopra) के साथ इंडिया आई हैं। वो यहां रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन (Chairman) मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) की ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (Nita Mukesh Ambani Cultural Center) की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए आई हैं।

एक्ट्रेस भले ही विदेश में जाकर रहने लगी हैं, लेकिन भारत से आज भी उन्हें बेहद लगाव है। वो विदेश में रहकर भी इंडिया के होली और दिवाली जैसे त्योहारों को बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करती हैं। एक्ट्रेस का इंडिया आना-जाना लगा रहता है, लेकिन निक जोनस पांच साल बाद इंडिया वापस आए हैं। निक जोनस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

जिसमें वो घर की बालकनी में खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वो येलो कलर का कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने आंखों पर स्टाइलिश सनग्लास भी लगा रखा है। निक जोनस ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “इंडिया … मैंने तुम्हें मिस किया है।” उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं उनके इस पोस्ट पर यूजर्स अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भारत के दामाद का वापस स्वागत है।” दूसरे ने लिखा, “घर में स्वागत है जीजू!!” तीसरे ने लिखा, “भारत का राष्ट्रीय दामाद।” बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को पहली बार इंडिया लेकर आई हैं।