PIC: Palak Tiwari/Instagram
PIC: Palak Tiwari/Instagram

    Loading

    मुंबई: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) इन दिनों छाई हुई हैं। पलक तिवारी का ‘बिजली-बिजली’ गाना काफी पसंद किया गया था, जिसे बाद से ही उन्हें ‘बिजली-बिजली गर्ल’ के नाम से जाना जाने लगा। पलक अक्सर किसी न किसी चीज़ को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। हाल ही में दिल्ली फैशन वीक में पलक तिवारी ने रैंप वॉक किया, जिसे लेकर अब वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई है।

    दरअसल, दिल्ली फैशन वीक में पलक तिवारी (Palak Tiwari Troll) ने ब्लैक लेदर पैंट, ब्रालेट और जैकेट कैरी की थी। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नज़र आ रही थी। वहीँ उन्होंने स्टेज पर कॉन्फिडेंस से साथ रैंप वॉक भी किया, लेकिन कुछ लोगों को उनका वॉक (Palak Tiwari Ramp Walk) पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर उनके रैंप वॉक का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    इस वायरल वीडियो में पलक तिवारी शानदार कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक करते दिखाई दे रही हैं। उनका यह वॉक किसी को पसंद आया तो किसी ने जमकर उन्हें ट्रोल किया। कुछ लोगों का मानना है कि वॉक करने के दौरान उनका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा था। तो वहीं कुछ लोग उनकी वॉक का बुरी तरह से मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपको रैंप वॉक करनी सीखनी चाहिए।’ अन्य यूज़र ने लिखा, ‘आप सिर्फ बिजली गिराओ रैंप वॉक न किया करो।’ और अन्य एक ने लिखा, ‘आपकी रैंप वॉक नोरा फतेही की एयरपोर्ट वॉक की तरह लगती है।’ 

    बता दें, एयरपोर्ट पर नोरा फतेही कैजुअल वॉक करते हुए चलती हैं, अब इससे लोग पलक की रैंप वॉक की तुलना कर रहे हैं। ज्ञात हो कि, पलक तिवारी ने इसके पहले फ्लोरल गाउन पहनकर रैंप वॉक की थी। उस वक्त भी वह ट्रोल हो गईं थी। लोगों ने उनके रैंप वॉक को लेकर जमकर ट्रोल किया था। हालांकि, पलक ट्रोलर्स को जवाब देना बखूबी जानती हैं। 

    पलक तिवारी के काम की बात करें तो उन्होंने ‘बिजली-बिजली’ और ‘मंगता है क्या’ जैसे एल्बम सॉन्ग में काम किया है। यह दोनों गाने काफी हिट हुए हैं। अब पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन फोल्लोवेर्स हैं।