Parineeti-Raghav
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में मुंबई में एक्ट्रेस को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ दो दिन लगातार डिनर और लंच डेट पर एकसाथ स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से ही उनके रिलेशनशिप की खबरें तेजी से चल रही हैं। हालांकि, इस पर अभी तक दोनों ने चुप्पी साधी है, लेकिन इसी बीच एक्टर और सिंगर हार्डी संधू ने यह कन्फर्म कर दिया है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

जी हां, हार्डी संधू ने डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वो इससे काफी खुश हैं। फाइनली यह हो रहा है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। इतना ही नहीं हार्डी संधू ने यह भी बताया कि उन्होंने परिणीति चोपड़ा को कॉल पर बधाई भी दी। हार्डी ने कहा कि साल 2022 में जब वो और परिणीति स्पाई-थ्रिलर ‘कोड नेम: तिरंगा’ की शूटिंग कर रहे थे। तब परिणीति की शादी को लेकर उनके बीच चर्चा होती थी। जिस दौरान एक्ट्रेस ने उनसे कहा था कि वो तभी शादी करेंगी जब उन्हें यह लगेगा कि उन्हें सही लड़का मिल गया है।

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल से राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की तस्वीर शेयर कर लिखा था, “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। उनके मिलन को प्यार, आनंद और साहचर्य की प्रचुरता से नवाजा जा सकता है। मेरी शुभकामनाएं!!!”

बता दें कि गुरुवार को परिणीति चोपड़ा दिल्ली पहुंची थीं। जहां उन्हें रिसीव करने राघव चड्ढा पहुंचे थे। एक्ट्रेस ने अपने इस दिल्ली विजिट की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। इस दौरान उनके भाई सहज चोपड़ा उनके साथ नजर आएं।