Rakhi Sawant
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : राखी सावंत (Rakhi Sawant) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने हिरासत में ले लिया है। इस पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Shirlyn Chopra) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (ट्विटर) पर “राखी सावंत गिरफ्तार” ट्वीट किया और इसे लोगों के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज!!! अंबोली पुलिस ने राखी को एफआईआर 883/2022 के तहत गिरफ्तार किया है। कल, राखी सावंत की एबीए 1870/2022 को मुंबई अदालत ने खारिज कर दिया था।” 

    आदिल दुर्रानी से शादी के बाद से ही राखी सावंत चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राखी अपनी डांस एकेडमी शुरू करने की तैयारी में थी। हालांकि, नवीनतम विकास के अनुसार, अंबोली पुलिस ने पिछले दिनों शर्लिन द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर राखी को हिरासत में लिया गया है।

    बता दें कि पिछले साल शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत के बीच वॉर चल रही थी। ऐसे में शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर राखी सावंत के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शर्लिन चोपड़ा ने अपने बयान में कहा कि राखी सावंत ने उनके अनुचित तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर उनके अनुमति के बिना वायरल कर दिए थे। इसी सिलसिले में शर्लिन ने राखी के खिलाफ मुंबई पुलिस ठाने में FIR दर्ज कराई थी।

    बता दें कि शर्लिन का राखी पर आरोप था कि राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शर्लिन का आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और उनके लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। पिछले साल राखी ने पुलिस को बताया था कि शर्लिन चोपड़ा ने 6 नवंबर 2022 को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और गलत भाषा का भी इस्तेमाल किया था। दोनों में पिछले साल से यह वॉर चल रहा था।