प्रकाश राज ने की 12 साल छोटी लड़की से दूसरी शादी

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले एक्टर प्रकाश राज आज अपना 55 वां जन्मदिन मना रहे है। प्रकाश राज ने हिंदी, साउथ, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। प्रकाश

Loading

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले एक्टर प्रकाश राज आज अपना 55 वां जन्मदिन मना रहे है। प्रकाश राज ने हिंदी, साउथ, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। प्रकाश राज ने अपने फ़िल्मी करियर में कई अलग तरीके के किरदार निभाए है। उनकी प्रोफेशनल लाइफ की तरह उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी इंट्रेस्टिंग है। आइये आज उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते है उनकी जिंदगी के बारे में…

बता दे कि, प्रकाश राज ने अपने से 12 साल छोटी लड़की से दूसरी शादी की है। प्रकाश राज की दूसरी पत्नी कोरियोग्राफर है, उनका नाम पोनी वर्मा है। प्रकाश राज ने साल 1994 में ललिता कुमारी से पहली शादी की थी। हालांकि प्रकाश राज और ललिता की शादीशुदा जिंदगी कुछ खास नहीं रही। इसलिए इन दोनों ने साल 2009 में तलाक लेने का फैसला लिया। 

ललिता से तलाक लेने के बाद प्रकाश राज ने पोनी से शादी करने का फैसला लिया। उस वक्त उन्होंने अपनी बेटियों से शादी करने के इजाजत ली थी। प्रकाश राज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पोनी से शादी करने से पहले उन्होंने अपनी बेटिया मेघना राय और पूजा राय से इसका जिक्र किया था। इसके बाद पोनी ने प्रकाश राज की बेटियों के साथ कुछ वक्त बिताया। इसके बाद साल 2010 में प्रकाश राज और पोनी वर्मा शादी के बंधन में बंध गए।प्रकाश राज को दो बेटियां और दो बेटे है।

प्रकाश राज के करियर की बात करे तो, उन्होंने 2000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रकाश राज ने कई फिल्मो में विलेन का काम किया है। उनके कुछ किरदार आज भी लोगो को बेहद पसंद आते है।

अन्य खबरों के लिए पढ़तें रहें : http://epaper.enavabharat.com