Pre-Oscars Party
Photo - Instagram

Loading

लॉस एंजिल्स : ऑस्कर 2023 इवेंट से पहले अमेरिका में लॉस एंजिल्स के पैरामाउंट स्टूडियो में प्री-ऑस्कर बैश पार्टी का आयोजन किया गया। जहां कई सितारों ने शिरकत की। इस साउथ एशिया एक्सिलेंस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी शामिल हुई। जिसकी तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये तस्वीरें प्रीति जिंटा द्वारा ली गई सेल्फी की है।

जिसमें प्रीति जिंटा के साथ जूनियर एनटीआर, जैकलीन फर्नांडिस, मलाला यूसुफजई, मिंडी कलिंग और साउथ एशिया की कई एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं। प्रीति जिंटा ने तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “कल रात मैं जितने भी ऑस्कर नॉमिनीज से मिली, उन सभी को बहुत-बहुत बधाईयां। दक्षिण एशिया के कलात्मक समुदाय को एक साथ लाने और एक दूसरे की उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा और अंजुला आचार्य का धन्यवाद। यह इतनी मजेदार शाम थी।” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

उन्होंने आगे लिखा, “पुराने दोस्तों से मिलने से लेकर नए बनाने तक, बीती रात बेहद खास रही। एक स्वतंत्र, शक्तिशाली और प्रतिभाशाली महिला से ज्यादा सेक्सी और सुंदर कुछ नहीं है। यहां उन सभी खूबसूरत महिलाओं के बारे में बताया जा रहा है जो इन तस्वीरों में हैं और जो पार्टी में थीं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

मैंने उनमें से अधिकांश के साथ बातचीत की, मजाक किया और इसके हर बिट को प्यार किया, क्योंकि वास्तविक महिलाएं एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करती हैं – वे एक-दूसरे का समर्थन और सशक्तिकरण करती हैं और साथ में मस्ती करती हैं।” बता दें कि प्रीति जिंटा लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। वो अपने पति जीन गुडइनफ और अपने जुड़वा बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं।