priyanka-chopra-shared-a-video-on-instagram-turkey-syria-earthquake-victims-requested-for-help

Loading

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर बॉलीवुड में आउटसाइडर्स के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर बयान दिया है। उनके मुताबिक,’इंडस्ट्री में आउटसाइर्ड्स के साथ काफी भेदभाव किया जाता है। इंडस्ट्री में कई खेमे मौजूद हैं जो अपने-अपने चहेते स्टार्स को लेकर फिल्में बनाते हैं। प्रियंका ने ये भी कहा कि,’इन्हीं पॉलिटिक्स के कारण उन्हें बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड का रुख करना पड़ा।’

प्रियंका के बयान से मचा कोहराम

कुछ दिनों पहले प्रियंका ने इंडस्ट्री की कारगुजारियों पर हमला करते हुए कहा था कि,’मुझे इंडस्ट्री में टारगेट किया गया था। मेरी फिल्में सफल हो रही थी, फिर भी मुझे काम नहीं मिल पा रहा है। मेरे खिलाफ मूवी माफिया सक्रिय थे, जिससे तंग आकर मैंने इंडस्ट्री ही छोड़ दी। प्रियंका के इस बयान पर बॉलीवुड में कोहराम मच गया था।

इंडस्ट्री में चलती है खेमेबाजी

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि,’बॉलीवुड में आउटसाइडर्स के लिए जगह बना पाना काफी मुश्किल काम है। यहां खेमेबाजी काफी है।’

आउटसाइडर दे रहे हैं टक्कर

इसके साथ ही प्रियंका ने ये भी स्वीकार किया कि पिछले कुछ सालों से इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया है। आउटसाइडर अपने बूते बड़े-बड़े स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं। लोग अपने टैलेंट को बल पर कामयाबी हासिल कर रहे हैं। जिसे इस इंडस्ट्री के लिए एक शुभ संकेत माना जा सकता है।