Ranbir Kapoor
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के पॉवर कपल्स में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की भी गिनती की जाती है। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। ये कपल 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक बेटी भी है। जिसका नाम राहा कपूर (Raha Kapoor) है। कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं, लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है।

जिसमें उन्होंने बताया है कि वो कैसे पति, बेटे और भाई हैं। एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे यह सवाल किया गया कि वो किस तरह के पति हैं? जिसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि आपको लगता है कि आप ठीक कर रहे हैं, लेकिन जिंदगी में आप कभी भी परफेक्ट नहीं हो सकते। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मैं सबसे अच्छे बेटा, पति या भाई हूं। लेकिन मुझे लगता है कि मुझमें अच्छा करने की इच्छा है और यही जरूरी भी है कि आप इसे समझे तभी आप सही रास्ते पर होंगे। 

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी बड़े पर्दे पर भी देखने को मिली है। इनकी जोड़ी पहली बार अयान मुखर्जी की निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगे। वहीं आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वो जल्द ही हॉलीवुड डेब्यू भी करेंगी।