Ranveer Singh
Photo - @Naveen_Odisha Twitter

    Loading

    ओडिशा : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup) ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए ओडिशा पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। हॉकी विश्व कप 2023 की ओपनिंग सेरेमनी आज शाम को कटक के बाराबती स्टेडियम में होगी। एक्टर रणवीर सिंह से मुलाकात की तस्वीरों को नवीन पटनायक ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

    उन्होंने अपने ट्विटर पर तीन तस्वीरों को शेयर किया है। जिसके एक तस्वीर में मुख्यमंत्री रणवीर सिंह को जर्सी भेंट करते नजर आ रहे हैं। टी-शर्ट पर रणवीर सिंह का नाम लिखा है। नवीन पटनायक ने तस्वीरों को शेयर कर ट्वीट में लिखा, ‘कटक के बाराबती स्टेडियम में हॉकी विश्व कप 2023 समारोह से पहले लोकप्रिय अभिनेता रणवीर सिंह से मिलना खुशी की बात है। मुझे यकीन है कि उनकी उपस्थिति उत्सव में काफी आकर्षण जोड़ेगी। आइए हम सब मिलकर हॉकी के जज्बे का जश्न मनाएं।’

    बता दें कि हॉकी वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई नेता कटक के बाराबती स्टेडियम में हिस्सा लेंगे। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि अगर इंडिया विश्व कप जीतता है तो टीम के प्रत्येक प्लेयर को 1-1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। हॉकी विश्व कप ओडिशा के दो शहरों भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित होगा।