‘पुष्पा 2’ में रणवीर सिंह की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगे नजर

Loading

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही साऊथ का रुख करते नजर आएंगे। खबर है कि ‘पुष्पा-2’ में रणवीर सिंह की एंट्री हो रही है। फिल्म के सीक्वल में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रति लोगों के क्रेज को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये फिल्म रणवीर सिंह के डगमगाते करियर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

‘पुष्पा 2’ में रणवीर सरप्राइज एलिमेंट होंगे और उनके किरदार से फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। फिलहाल मेकर्स की ओर इसे लेकर कोई हिंट नहीं दिया गया है। ‘पुष्पा:द रूल’ का फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन वर्क चल रहा है और फिल्म को इस साल के अंत तक रिलीज किए जाने की योजना है।

रणवीर सिंह की पिछली फिल्म ‘सर्कस’ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। इस फिल्म की नाकामयाबी से उनका करियर बैकफुट पर नजर आने लगा था। ‘पुष्पा’ उनके लिए एक बड़े मौके की तरह है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस जबरदस्त हिट साबित होगी। बहरहाल रणवीर सिंह को करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से उम्मीद है, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी।

खबरों की मानें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा कई और बड़े सितारे कैमियो करते नजर आ सकते हैं। हालही में पुष्पा के सेट से फहद फासिल की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इनके अलावा हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में कई एक्टर्स ने अपने सीन्स शूट किए हैं। हालांकि अभी इस बारे में ज्यादा खबरें सामने नहीं आई हैं।