Padma Shri 2023
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) रवीना टंडन (Raveena Tandon) 5 अप्रैल, 2023 को दिल्ली पहुंची थी। जहां राष्ट्रपति भवन में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म श्री (Padma Shri) से सम्मानित किया गया। एक्ट्रेस को यह सम्मान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) द्वारा मिला। एक्ट्रेस इस सम्मान से बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस को यह सम्मान इंडियन सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया है। बता दें कि रवीना टंडन बेहद दयालु स्वाभाव की हैं। वो बच्चों के अधिकार और महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जैसे कई सामाजिक मुद्दों पर काम करने के लिए जानी जाती हैं।

एक्ट्रेस रवीना टंडन फाउंडेशन की फाउंडर भी हैं। एक्ट्रेस तीन दशक से अधिक समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वो इंडस्ट्री को 100 से अधिक फिल्में दे चुकी हैं। एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस प्राउड मूवमेंट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री पुरस्कार लेते हुए देखा जा सकता है। इस प्राउड फिल मूवमेंट पर रवीना टंडन के पति अनिल थडानी और उनके बेटे रणबीर थडानी और बेटी राशा थडानी भी मौजूद रहे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

रवीना टंडन के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनके साथ फिल्म ‘आरआरआर’ के डायरेक्टर एस एस राजामौली भी नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति भवन में इस दौरान फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ गाने के संगीतकार एमएम कीरावनी को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री पुरस्कार मिला। हाल ही में ‘नाटू-नाटू’ गाने ने ऑस्कर पुरस्कार भी अपने नाम किया है। इस सम्मान समारोह में साउथ की मशहूर दिवंगत सिंगर वाणी जयराम को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।