Remo D'Souza pays homage to late brother-in-law Jason Watkins 'Hope you finally found peace'

वाटकिंस (42) ने बृहस्पतिवार को यहां मिल्लत नगर में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी।

    Loading

    मुंबई, नृत्य-निर्देशक तथा फिल्मकार रेमो डि’सूजा (Remo D’Souza) ने शुक्रवार को अपने साले जैसन वाटकिंस (Jason Watkins) के निधन पर शोक व्यक्त किया। वाटकिंस (42) ने बृहस्पतिवार को यहां मिल्लत नगर में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी।

    डि’सूजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि वह अपने साले के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। उन्होंने लिखा,”भाई आपने हमारा दिल तोड़ दिया। आपकी आत्मा को शांति मिले।”

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

    खबरों के अनुसार वाटकिंस एक नृत्य निर्देशक थे और कई परियोजनाओं में डि’सूजा के साथ काम कर चुके थे। ओशिवारा पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है क्योंकि मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। (एजेंसी)