
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर (Famous) फिल्म निर्देशक (Film Director) रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे थे। जिस दौरन एक एक्शन सीन करते हुए खुद रोहित शेट्टी घायल हो गए थे। इस एक्सीडेंट में उनके हाथ में चोट लगी थी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। बता दें कि रोहित शेट्टी अब बिल्कुल ठीक हैं।
उनके हाथ की दो अंगुलियों में टांके लगे हैं और एक्सीडेंट के 12 घंटे से पहले ही रोहित शेट्टी सेट पर वापस आ गए हैं। वहीं वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के स्टार और बॉलीवुड के सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म निर्देशक का हाल बताया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी और सीरीज की पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक्शन मास्टर एक एक्सीडेंट के बाद सेट पर वापस आ गए हैं।
View this post on Instagram
जिसके बाद वो रोहित शेट्टी से उनका हाल पूछते हैं कि अब वो कैसे हैं। जिसपर रोहित शेट्टी सबसे पहले सभी के प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं। उसके बाद रोहित शेट्टी ने बताया कि कुछ ज्यादा नहीं हुआ है। बस दो अंगुलियों में टांके लगे हैं। वीडियो शेयर कर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा, ‘एक सच्चा गुरु उदाहरण के द्वारा नेतृत्व करता है। हम सभी रोहित शेट्टी सर के एक्शन के प्रति प्रेम और उनके द्वारा निर्देशित स्टंट के प्रति उनके जुनून के बारे में जानते हैं। कल रात कार स्टंट एक्शन पीस खुद करते हुए, वह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का शिकार हो गए। रात की नींद हराम करने और एक मामूली सर्जरी के बाद वह 12 घंटे से भी कम समय में सेट पर वापस आ गए हैं।’
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोहित शेट्टी के लिए आगे लिखा, ‘सर आप हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्यार एन सम्मान!’ बता दें कि वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।