Salman Khan
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ आईफा 2023 (IIFA 2023) में शामिल होने के लिए अबू धाबी (Abu Dhabi) में हैं। जहां से एक्टर अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक-एक कर वीडियो शेयर कर रहे हैं। जिसमें वो आईफा को जमकर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

जिसमें वो अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) के साथ ‘सौदा खरा-खरा’ गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अर्पिता आगे खड़ी हैं। वहीं उनके पीछे उनके भाई सुपरस्टार सलमान खान खड़े होकर उन्हें अपने दोनों हाथों से पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर को गाने पर धीरे-धीरे झूमते हुए देखा जा सकता है। वहीं उनके आस पास अन्य लोग भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। भाई और बहन की ये खुबसूरत बॉन्डिंग फैंस को भी खूब पसंद आ रही है। फैंस वीडियो की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इससे पहले सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने भांजे आहिल शर्मा और भांजी आयत शर्मा के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर होटल के कॉरिडोर में व्हील कार्ट पर आहिल और आयत को बैठाकर घुमाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर कर सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, “बच्चे मुझे मामू बना रहे है उनको ये नहीं पता की मामू कार्डियो कर रहा है।” वीडियो में सलमान खान का भांजे और भांजी के प्रति लगाव साफ दिख रहा है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

अगर बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट कि तो वो जल्द ही रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। इसके अलावा वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे।