
मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) और सिंगर (Singer) शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने टॉक शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ (Desi Vibes with Shehnaaz Gill) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 27 जनवरी, 1994 को चंडीगढ़ में हुआ था। एक्ट्रेस को पंजाब की कटरीना भी कहा जाता है। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर की हैं।
वीडियो में एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उनका चुलबुला अंदाज भी देखने को मिल रहा है। शहनाज गिल अपने करीबियों के बीच तीन बर्थडे केक काटकर अपना जन्मदिन मनाई हैं। वीडियो में वहां मौजूद लोग एक्ट्रेस के लिए बर्थडे सॉन्ग गाकर उन्हें विश कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने खुद को बर्थडे विश भी किया। एक्ट्रेस ने इस वीडियो के कैप्शन में ब्लैसेड और ग्रेटिट्यूड हैशटैश यूज किया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो के सामने आते ही फैंस से लेकर सेलेब्स सभी उन्हें बर्थडे विश करने लगे।
View this post on Instagram
उनके इस पोस्ट को अब तक चार लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें कि एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपने टॉक शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनके इस शो में बतौर गेस्ट एक्टर राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल और एक्ट्रेस रकुल प्रीत भी शामिल हो चुके हैं। एक्ट्रेस सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। ये फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।