Shah Rukh Khan
Photo - @Srkfandarbhanga/Twitter

Loading

मुंबई : शुक्रवार और शनिवार की शाम मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन (Chairman) मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) की ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (Nita Mukesh Ambani Cultural Center) की ओपनिंग सेरेमनी के अवसर पर इवेंट ऑर्गनाइज किया गया था। जिस दौरान मनोरंजन, खेल, राजनीति और धर्म से जुड़े कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। इस इवेंट में बी टाउन के कई सेलेब्स भी पहुंचे थे। वहीं कुछ सितारें अपने फैमिली के साथ भी नजर आए।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी इस इवेंट में पहले दिन अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। वहीं दूसरे दिन भी शाहरुख खान ने शिरकत की थी। एक्टर दूसरे दिन पूरी महफिल लुटते नजर आए। शाहरुख खान ने अंबानी के इस इवेंट में अपने डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर खूब रंग जमाया। पिछले दिनों रिलीज हुई अपनी ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) के सुपरहिट सॉंग ‘झूमे जो पठान’ (Jhoome Jo Pathaan) पर शाहरुख खान जमकर झूमे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि उनका ये डांस परफॉर्मेंस इवेंट के दूसरे दिन का है। जिसका एक वीडियो @Srkfandarbhanga ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में शाहरुख खान बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और रणवीर सिंह के साथ ‘झूमे जो पठान’ गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान ब्लैक शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja Dadlani Gurnani (@poojadadlani02)

वीडियो में किंग खान को अपने डांस परफॉर्मेंस के एंड में फिल्म ‘डीडीएलजे’ के अपने सिग्नेचर पोज को देते हुए भी देखा जा सकता है। उनके साथ ही वरुण और रणवीर भी उनके इस सिग्नेचर पोज को कॉपी करते नजर आए। फैंस को उनका ये डांस बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि शाहरुख खान पहले दिन इवेंट में फुल ब्लैक आउटफिट में नजर आए थे। जिसमें वो काफी डैशिंग दिखे थे।