Shilpa Shetty
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस वक्त अपनी फैमिली के साथ मैंगलोर (Mangalore) में हैं। जहां वो कतील श्री दुर्गापरमेश्वरी देवी (Kateel Shree Durga Parmeshwari Devi) के मंदिर पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ देवी की पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। जिसका एक वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस के साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और दोनों बच्चे वियान और समिशा भी दिखाई दे रहे हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने बच्चों को अपनी मंगलोरियन विरासत और संस्कृति से परिचित कराने के लिए भी वहां गई हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी साड़ी में और शमिता शेट्टी शूट पहने देवी मां के दर्शन करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर कर शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, “अपनी मूल जड़ों मैंगलोर में वापस। हमारी कुलदेवी कतील दुर्गा परमेश्वरी को कोटि-कोटि नमन और अपने बच्चों को अपनी मंगलोरियन विरासत और संस्कृति से परिचित कराना, जिस पर मुझे बहुत गर्व है।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वहीं शमिता शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर मंगलोरियन कल्चर से रूबरू करवाया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “अपनी जड़ों से जुड़ने वाला प्यार हमारे कुलदेवी मंदिर में गई। कतील दुर्गा परमेश्वरी ने अंत में आटा (नाटक) का एक छोटा सा अंश पकड़ा जो कुछ दिव्य कहानियों को दर्शाता है कि हम संस्कृति में कितने समृद्ध हैं।” 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official)

बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट कि तो एक्ट्रेस आखिरी बार 2022 में रिलीज फिल्म ‘निकम्मा’ में अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया के साथ नजर आई थीं। वहीं वो जल्द ही रोहित शेट्टी की एक्शन-ड्रामा सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में दिखाई देंगी। इस सीरीज में वो कॉप की भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।