Sidharth-Kiara Reception
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का रिसेप्शन (Reception) आज यानि 12 फरवरी को मुंबई में आयोजित किया गया है। कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। जिसकी सारी तैयारियां हो चुकी है। उनके इस रिसेप्शन पार्टी में सेलेब्स से लेकर कई बड़ी हस्तियां भी शिरकत करेंगी। खबरों के अनुसार इस पार्टी में करण जौहर, सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, वरुण धवन, जूही चावला, शाहिद कपूर और भूषण कुमार जैसे कई अन्य बड़े सितारें शामिल होंगे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा का यह रिसेप्शन मुंबई के सबसे महंगे होटल सेंट रेजिस में रखा गया है। वहीं खबरों कि माने तो आज रात 8:30 बजे से ग्रैंड पार्टी शुरू होगा। कपल का रिसेप्शन कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें पार्टी से जुड़ी जानकारियां दी गई हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

    गौरतलब है कि 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के सात फेरे लिए हैं। उनके शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्त के अलावा करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत कपूर, जूही चावला और मनीष मल्होत्रा जैसी बड़ी हस्तियां मौजूद थी। शादी करने के बाद कपल दिल्ली लौट आए। जहां उन्होंने अपने शादी का पहला रिसेप्शन रखा। उसके अगले ही दिन सिद्धार्थ और कियारा मुंबई लौट आए। आज वो मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी को होस्ट करेंगे।