
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सोनू सूद (Sonu Sood) फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वो कोरोनाकाल में जरुरतमंदों के मसीहा बनकर उभरे हैं। वो अब तक कई लोगों की मदद भी कर चुके हैं और आए दिन वो अपने मदद का हाथ लोगों के लिए बढ़ाते रहते हैं। इतना ही नहीं लोग तो उन्हें भगवान का भी दर्जा देते हैं। वहीं हाल ही में सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें एक्टर भोजपुरी स्टार पवन सिंह के हिट गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें मंच पर देश के जवानों के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि एक्टर हाल ही में जैसलमेर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात की थी। उस दौरान एक्टर ने जवानों के साथ काफी वक्त गुजारा था और उन्होंने जवानों के साथ भोजपुरी गाने पर डांस भी किया था। जिसका वीडियो @shekharanand76 नाम के ट्विटर यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
जैसेलमेर में @SonuSood हुए भोजपुरिया, पवन सिंह का गाना ‘कमरिया करे लपा-लप’ सुन लगाया जबरदस्त ठुमका pic.twitter.com/yCJCH08tkm
— Anand shekhar (@shekharanand76) January 12, 2023
वीडियो शेयर कर यूजर ने लिखा, ‘जैसेलमेर मे सोनू सूद हुए भोजपुरिया, पवन सिंह का गाना ‘कमरिया करे लपा-लप’ सुन लगाया जबरदस्त ठुमका।’ बता दें कि एक्टर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो अक्सर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। सोनू सूद के इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैंस फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20.3 मिलियन फैंस फॉलोअर्स हैं जबकि वो 201 लोगों को फॉलो करते हैं।