154 किलो वजन लादकर सोनू सूद ने की ऐसी एक्सरसाइज, वीडियो देख फैंस हुए हैरान

हाल ही में सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

    Loading

    मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों के मसीहा बन गए हैं। उन्होंने कई लोगों की मदद की। वहीं, आज भी लोगों की मदद करने के लिए आगे आते हैं। सोनू सूद  (Sonu Sood) अक्सर लोगों की मदद करने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन, इस बार वह अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। 

    हाल ही में सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनू सूद प्लैंक एक्सरसाइज (Plank Exercise) करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं यह एक्सरसाइज करते हुए सोनू सूद (Sonu Sood) के ऊपर दो शख्स भी चढ़े हुए हैं। वहीं, इन दोनों शख्स का वजन 154 किलोग्राम है।

    सोनू सूद  (Sonu Sood) का यह वीडियो देख फैंस काफी आश्चर्य में पड़ गए हैं। वहीं, सोनू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ‘प्लैंक डे’। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को यह भी कहा कि, ‘प्लीज इसे ट्राई न करें’।

    सोनू सूद  (Sonu Sood) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस को सोनू का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।  इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट और लाइक करते दिख रहे हैं।