
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते है। जहां वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। एक्टर फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी काफी मशहूर हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्हें लोक कलाकारों के साथ ‘केसरिया बालम, आवो नी पधारो म्हारे देश’ लोकगीत गाते हुए देखा जा सकता है।
इस दौरान एक्टर ने हारमोनियम भी बजाया एक्टर का ये वीडियो जैसलमेर राजस्थान का है। सोनू सूद ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘हमारे देश में बहुत सारी प्रतिभाएं हैं और उन्हें बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। यह आपके गायन कौशल को निखारने में भी आपकी मदद करता है।’ अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं उतनी ही तेजी से उनके इस वीडियो को उनके फैंस के द्वारा लाइक भी किया जा रहा है।
View this post on Instagram
उनके इस वीडियो को अब तक दो लाख से अधिक लोगों द्वारा लाइक भी किया जा चुका है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके इस कला की प्रशंसा कर रहे हैं। हाल ही में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें उन्हें देश के जवानों के साथ भोजपुरी स्टार पवन सिंह के हिट भोजपुरी सॉन्ग ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर शानदार डांस करते नजर आए थे। उनका ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आया था।