शादी के 10 साल बाद राम चरण बनने वाले हैं ‘पापा’, सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी

    Loading

    मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार राम चरण (Ram Charan) जल्द ही पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला (Upasana Kamineni) प्रेग्नेंट हैं। इसकी जानकारी राम चरण ने खुद अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की है। राम चरण और उनकी पत्नी शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं। 

    राम चरण ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें हनुमान जी की फोटो बनी है और लिखा है- ‘श्री हनुमान जी की कृपा से, हमें ये अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना अपना पहला बेबी एक्स्पेक्ट कर रहे हैं। प्रेम और आभार के साथ सुरेखा और चिरंजीवी कोनिडेला, शोभना और अनिल कामिनेनी।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

    गौरतलब है कि, इस साल जुलाई में राम चरण और उपासना ने इटली में अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई थी। राम चरण और उपासना कॉलेज में मिले थे, और फिर एक दूसरे को डेट करने लगे थे। एक साल तक डेट करने के बाद 14 जून 2012 को शादी के बंधन में बंध गए थे।

    बता दें कि, राम चरण की पत्नी Upasana Kamineni एक मशहूर बिजनेसवुमन हैं। वह अपोलो अस्पताल के चेयरमैन प्रताप रेड्डी की पोती हैं। जबकि उपासना की मां शोभना कामिनेनी और पिता अनिल कामिनेनी हैं। उपासना खुद ‘अपोलो लाइफ’ की वाइस चेयरपर्सन और ‘बी पॉजिटिव मैगजीन’ की एडिटर-इन-चीफ हैं।