महाभारत पर फिल्म बनाएंगे एस एस राजामौली, दस भागों में होगी रिलीज

Loading

मुंबई: ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी मेगा बजट फिल्में बना चुके एस एस राजामौली अब महाभारत पर फिल्म बनाने को इच्छुक हैं। हाल ही में राजामौली ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए कहा, ‘वह महाभारत पर फिल्म बनाना चाहते हैं।’ इसके साथ ही राजामौली ने ये भी कहा है कि वो इस फिल्म को 10 भाग में लाना चाहते हैं।

महाभारत पर फिल्म बनाने की बात राजामौली पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म RRR के प्रमोशन के दौरान भी ये बात कही थी। उन्होंने कहा था कि, ‘फिलहाल वो महाभारत के सभी वर्जन पर शोध कर रहे हैं। इसके बाद वो कहानी और स्क्रिप्ट पर काम शुरू करेंगे।’

एक इवेंट में जब एस एस राजामौली से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा यह उनकी जिंदगी का मकसद है। वह जो भी फिल्म बनाते हैं, उन्हें लगता है कि वह महाभारत बनाने के लिए कुछ सीख रहे हैं। इसलिए यह उनका सपना है और हर कदम उसी की तरफ है। उन्होंने कहा कि अगर आगे उन्हें महाभारत बनाने का मौका मिलता है, तो वह इसके साथ न्याय करने के लिए इसे 10 भागों में बनाना चाहेंगे। क्योंकि इससे दर्शकों की भावनाएं जुड़ी हुई है और वह इस फिल्म में दर्शकों की उम्मीदों का पूरा ध्यान रखेंगे।