Sunil Shetty
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) हाल ही में वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ (Dharavi Bank) में नजर आए थे। एक्टर को अपने काम से ज्यादा अपने परिवार से प्यार है। वो अपने काम से समय निकालकर अपने फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने से कभी नहीं चूकते हैं। सुनील शेट्टी की आज 31वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। आज ही के दिन एक्टर माना के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें कि माना शेट्टी एक बिजनेसवुमन के साथ-साथ एक सोशल वर्कर भी हैं।

    शादी की सालगिरह के मौके पर एक्टर ने अपनी पत्नी को विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी के साथ तस्वीर शेयर किया है। जिसमें दोनों के चेहरे पर क्यूट स्माइल नजर आ रही है। सुनील शेट्टी ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘साथ के 40 साल, शादी के 31 साल… हैप्पी एनिवर्सरी वाइफ।’ उनके इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं बेटी आथिया शेट्टी ने भी पोस्ट को लाइक करते हुए लिखा, ‘और 31 साल की मामा की आंखें एक तस्वीर में बंद हैं।’ सुनील शेट्टी के इस पोस्ट को अब तक 50 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी के दो बच्चे हैं। बेटी आथिया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी है।   

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

    गौरतलब है कि एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वो करीब तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वो एक-दूसरे के साथ अक्सर स्पॉट भी किए जाते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों के शादी की डेट सामने नहीं आई है।