Salman Khan
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। जो कल यानि कि 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। एक्टर ने इस फिल्म में कड़ी मेहनत की है। इतना ही नहीं वो अपनी इस फिल्म का जोरदार प्रमोशन भी कर रहे हैं।

वहीं एक्टर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना अलग-अलग लुक भी शेयर कर रहे हैं। एक्टर ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर किया था। जिसमें वो व्हाइट टी-शर्ट में नजर आए थे। इस तस्वीर में वो अपनी हाथ की कलाई में एक घड़ी पहने दिखाई दिए थे। जिसने लोगों का खूब ध्यान खिंचा था।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

उनके इस महंगी घड़ी की कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यह रोलेक्स प्रीमियम घड़ी (Rolex Watch) है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घड़ी की कीमत करोड़ 57,200 डॉलर है, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक 47 लाख रुपये हैं। रिपोर्ट्स की माने तो हाई क्लास मटेरियल से बनी ये ओयस्टर परपेचुएल डे और डेट 36 डायल वॉच है। जिसे 18 कैरेट येलो और व्हाइट गोल्ड से बनाया गया है। इसके साथ ही इसमें डायमंड्स भी जड़े हुए हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इस घड़ी को कई खास मौंको पर पहन चुके हैं। उन्होंने इस घड़ी को दिसंबर 2022 में अपने जन्मदिन के मौके पर खुद को गिफ्ट किया था।