Ram Charan B'day
Photo - Twitter

Loading

मुंबई : साउथ सुपरस्टार (South Superstar) राम चरण (Ram Charan) आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं एक्टर के पिता और साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने भी राम चरण को जन्मदिन की बधाई दी है।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें चिरंजीवी बेटे राम चरण का गाल चूमते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस खास तस्वीर को शेयर कर लिखा, “तुम पर गर्व है नन्ना.. राम चरण जन्मदिन मुबारक हो !!”

वहीं एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गेम चेंजर’ (Game Changer) की को-स्टार कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के टाइटल का वीडियो शेयर कर लिखा, “मेरे सबसे प्यारे दोस्त और कोस्टार राम चरण को जन्मदिन की शुभकामनाएं !! यह वास्तव में हर तरह से गेम चेंजर हो सकता है।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी अपने ट्विटर हैंडल से राम चरण की तस्वीर को शेयर कर लिखा, “आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं राम चरण सर.. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और हमेशा खुश रहने की कामना करता हूं।” 

बता दें कि एक्टर राम चरण ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने आज अपनी अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म ‘आरसी 15’ के टाइटल का खुलासा किया है। उनकी फिल्म ‘आरसी 15’ का टाइटल ‘गेम चेंजर’ है। एक्टर इन दिनों अपनी इस फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और एस जे सूर्या, समुथिरकानी, अंजलि, श्रीकांत और सुनील भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं और दिल राजू फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।