Happy Birthday Angad Bedi
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अंगद सिंह बेदी (Angad Singh Bedi) का जन्म 6 फरवरी 1983 को नई दिल्ली (New Delhi) में भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) और अंजू इंद्रजीत बेदी के घर में हुआ था। अंगद बेदी एक एक्टर और पूर्व मॉडल हैं। आज उनका 40वां जन्मदिन है। उन्होंने 2004 में फिल्म ‘काया तारन’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसका निर्देशन शशि कुमार ने किया था। यह फिल्म 2002 के गुजरात दंगों और 1984 के सिख विरोधी दंगों पर आधारित थी।

    जिसके बाद वो ‘F.A.L.T.U’, ‘रंगीले’, ‘उंगली’, ‘पिंक’, ‘डियर जिंदगी’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘द जोया फैक्टर’ जैसी फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। अंगद बेदी ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक किया है। इसके बाद, उन्होंने मॉडलिंग करियर में कदम रखा। अंगद बेदी 2005 में स्टार वन के कुकिंग शो ‘कुक ना कहो’ शो में एक मेजबान के रूप में दिखाई दिए। इसके अलावा वो 2010 में ‘Extraaa Innings T20’ की मेजबानी की। वह कलर्स के शो ‘फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 3 में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दिए।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

    अंगद बेदी और एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 10 मई 2018 को एक गुरुद्वारे में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। नेहा धूपिया ने 18 नवंबर 2018 को एक बेटी मेहर धूपिया बेदी और 3 अक्टूबर 2021 को एक बेटे गुरिक को जन्म  दिया। बता दें कि अंगद बेदी और नेहा धूपिया एकसाथ फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वो पहली बार पंजाबी फिल्म ‘रंगीले’ में साथ नजर आए थे।

    इसके बाद 2014 में दोनों करण जौहर की फिल्म ‘उंगली’ में साथ दिखाई दिए थे। रिपोर्ट्स की माने तो ये कपल एक बार फिर एक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग भी मुंबई में पूरी हो चुकी है। फिल्म की कहानी कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ये फिल्म फैंस के लिए बेहद रोचक होगा।