Twinkle Khanna
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हैं। लेकिन वो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने यूके के नए किंग चार्ल्स थर्ड के राजतिलक पर तंज कसते हुए मजाक-मजाक में कहा कि कैसे ब्रिटिश क्राउन में सभी हीरों में से एक कोहिनूर हीरा नहीं है। वहीं एक्ट्रेस ने कोहिनूर हीरा को भी वापस मांगा है। जो भारत का है।

बता दें कि कोहिनूर हीरा किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में भी शामिल नहीं किया गया था। क्योंकि बकिंघम पैलेस ने यह घोषणा की थी कि महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद इस कॉन्ट्रोवर्शियल हीरा को राज्याभिषेक समारोह से बाहर रखा जाएगा।

एक्ट्रेस ने TOI के लिए एक कॉलम में लिखा, “परंपरागत रूप से, महारानी के राज्याभिषेक में कोहिनूर हीरे के साथ मुकुट पहनना होता है। इस अवसर पर पैलेस ने यह घोषणा किया था कि अब राज्याभिषेक में कोहिनूर का उपयोग नहीं किया जाएगा। जिसपर अब भारतीयों ने एक बार फिर कोहिनूर की वापसी की मांग शुरू की है। मैं यूके से कहना चाहती हूं कि वो कोहिनूर के अलावा हमारे दो अनमोल रतन विजय माल्या और ललित मोदी को भी वापस लौटा दें।”

बता दें कि कोहिनूर हीरा जिसका मतलब प्रकाश का पर्वत है। इसका वजन 105 कैरेट हैं। इसे लेकर यह माना जाता है कि यह 800 साल पहले दक्षिण भारत में कृष्णा नदी के किनारे मिला था। यह हीरा 19वीं सदी में महारानी विक्टोरिया के पास चला गया था।