वरुण-नताशा इस तारीख को थाईलैंड में करेंगे शादी, देखें तस्वीरें

मुंबई: करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाले वरुण धवन अब अपनी निजी जिंदगी में भी धमाल करने वाले हैं। जी हां! वरुण जल्द ही कई लड़कियों का दिल तोड़ अपनी

Loading

मुंबई: करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाले वरुण धवन अब अपनी निजी जिंदगी में भी धमाल करने वाले हैं। जी हां! वरुण जल्द ही कई लड़कियों का दिल तोड़ अपनी गर्लफ्रैंड नताशा दलाल से शादी कर रहे हैं। वरुण-नताशा की शादी की डेट भी सामने आ गई है। 

कुछ दिनों पहले आई वरुण की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चल नहीं पाई। अगर खबरों की माने तो इसी वजह से वह नताशा से अपनी शादी टाल रहे थे। लेकिन अब उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया हैं। स्पॉटबॉयई के मुताबिक 2020 की गर्मियों में वरुण-नताशा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

वरुण और नताशा 22 मई 2020 को थाईलैंड के JW Marriott Khao Lak Resort & Spa में शादी करने वाले हैं। हालांकि ऐसा सुनने में आ रहा है कि कोरोनावायरस की वजह से शादी के वेन्यू को बदला जा सकता हैं। वरुण की अगली फिल्म  कुली नंबर 1 सिनेमा घरों में 1 मई को देखने को मिलेगी। इस फिल्म के बाद ही वह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

बॉलीवुड में शादियों का दौर शुरू हो गया है। वरुण और नताशा से पहले अरमान जैन ने शादी रचाई हैं और अब ख़बरे ऐसी भी आ रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्म  ‘ब्रह्मास्त्र’ के ठीक बाद शादी करने वाले हैं। हालाकिं उनकी शादी किस डेट को होने वाली हैं इसका अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ हैं।