साउथ के दिग्गज सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ आगे निकले विजय देवरकोंडा, जीता यह ख़िताब

मुंबई. साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हमेशा अपनी फिल्मों लेकर चर्चा में रहते है। लेकिन, इस बार विजय देवरकोंडा किसी और वजह से चर्चा में है। दरअसल,अर्जुन रेड्डी स्टार एक्टर विजय देवरकोंडा को 'मोस्ट

Loading

मुंबई. साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हमेशा अपनी फिल्मों लेकर चर्चा में रहते है। लेकिन, इस बार विजय देवरकोंडा किसी और वजह से चर्चा में है। दरअसल,अर्जुन रेड्डी स्टार एक्टर विजय देवरकोंडा को ‘मोस्ट डिजायरेबल मैन 2019’ ख़िताब से नवाजा गया है। खास बात यह है कि, साउथ के कई बड़े दिग्गजों पीछे छोड़ विजय देवरकोंडा ने यह ख़िताब अपने नाम किया है।

मिली हुई खबर के मुताबिक, हैदराबाद टाइम्स ने एक सर्वे करवाया था। इस सर्वे में 1 साल तक फैंस की वोटिंग चली। फैंस के वोटिंग के आधार पर विजय देवरकोंडा को इस खास ख़िताब से नवाजा गया है। खास बात यह है कि, विजय देवरकोंडा ने साउथ के सुपरस्टार प्रभास और राम चरण को पीछे छोड़ते हुए हैदराबाद के ‘मोस्ट डिजायरेबल मैन 2019’ का ख़िताब अपने नाम किया है।

आपको बता दे कि विजय ने यह ख़िताब लगातार दूसरी बार अपने नाम किया है। ‘मोस्ट डिजायरेबल मैन 2019’ की दूसरी लिस्ट में एक्टर रामचरण का नाम आता है।